फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डीसी ने प्रशिक्षुओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर मंडी आईटीआई में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

....
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मंडी में वीरवार को अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने की।
उपायुक्त ने आईटीआई के प्रशिक्षुओं को अपने जीवन, परिवार, समाज और राष्ट्र को नशे की बुराइयों से मुक्त रखने की शपथ दिलाई। एडीसी गुरसिमर सिंह ने भी युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से एक पूर्व नशा उपयोगकर्ता ने भी आपबीती साझा की। बताया कि यह सिलसिला सिगरेट से शुरू होकर शराब, चिट्टे तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से आगाह किया कि नशा किसी भी समस्या का समाधान नहीं बल्कि विनाश की ओर ले जाता है। मनोचिकित्सक डॉ. अभिलक्ष कांगो ने नशे के लक्षण, उसके दुष्परिणाम, उपचार और रिकवरी प्रक्रिया की जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक दिनेश कुमार ने समाज पर नशे के घातक प्रभावों के बारे में बताया। युवाओं को नशा न करने की सलाह दी। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने शहर में एक जागारुकता रैली निकाली। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों पर एक स्किट प्रस्तुत की। प्रशिक्षु संजय, निर्मला और पूजा ने कार्यक्रम में अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में आईटीआई के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह बन्याल, जिला कल्याण अधिकारी समीर और प्रशिक्षु उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें