फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: करसोग में ग्राम पंचायतों की ग्रामसभा की तिथियां घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। विकास खंड करसोग की सभी ग्राम पंचायतों में 20 से 26 सितंबर तक विशेष ग्राम सभा होगी। इसकी तिथियां घोषित कर दी गई हैं। खंड विकास अधिकारी करसोग सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उपायुक्त मंडी के दिशा-निर्देशों के अनुसार ग्राम पंचायत शाहोट, दछैण, तुमण, पोखी, तेवन, खड़कन और कुफरीधार में 20 सितंबर को ग्रामसभा होगी।
विज्ञापन

सेरी, भनेरा, थाच थर्मी, ममेल, सराहन और बगैला में 22 , केलोधार, कुठेहड, परलोग, ग्वालपुर, काओ कामाक्षा व रिच्छणी में 23, सनारली, मतेहल, भन्थल, खादरा व चैरीधार में 24 सितंबर को ग्राम सभा होगी। भडारणू, मैहंडी , महोग, बालीधार, डबरोट और बखरोट में 25 जबकि नाहवीधार, ठाकुरठाणा, नांज व लोअर करसोग में 26 सितंबर को ग्राम सभा आयोजित की जाएगी।
ग्राम सभा का मसौदा मतदाता सूचियों के पूर्वावलोकन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा, स्थानीय निकायों के आगामी आम चुनावों के लिए प्रारूप मतदाता सूची तैयार करने के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें