मां दुर्गा पूजा एवं विसर्जन कार्यक्रम की चौथी संध्या में लोक गायिका शिवानी ने किया मां का गुणगान
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। साईं मार्केट जाेगिंद्रनगर में मां दुर्गा पूजा एवं विसर्जन कार्यक्रम की चौथी संध्या की शुरुआत महामाई की आरती से हुई। इसके बाद मैंझा (पालमपुर) से लोक गायिका शिवानी ने महामाई का गुणगान किया।
चौथी संध्या में आरती के यजमान विद्युत बोर्ड से राकेश ठाकुर और रात्रि जगराते में महिला मंडल प्रधान सुकन्या शर्मा, निर्मला गुप्ता, मोहिनी मेहता व अन्य महिला मंडल सदस्य मुख्यातिथि रहे। जिन्हें समिति सदस्यों निर्मला शर्मा, किरण गुप्ता और बृजबाला बंटा की ओर से माता की चुनरी और मां दुर्गा की फोटो भेंट की गई। शिवानी ने दर तेरे आवांगे सालों साल नी माए से शुरुआत कर जरा गेयर गड्डी नू लादे मैनू कटड़ा शहर पुजादे ओ बसा वालेया, निक्की जीणी गोजरी, धूड़ू नचया जटा ओ खलारी ओ, मनिहारी का भेष बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया, पता-पता श्याम बोलदा राधा नाम की लगाई फुलवारी, तू दाती असी मंगते तेरे से महामाई का गुणगान किया। इस दौरान कूपन के माध्यम से लक्की ड्रा भी निकाले गए। मां दुर्गा आयोजन समिति के प्रधान मोहित गुरुंग और प्रेस सचिव अमिता बंटा ने बताया कि बुधवार को मां दुर्गा आयोजन समिति द्वारा पंडाल स्थल के नजदीक गुप्ता निवास में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।