फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बिना कोचिंग असिस्टेंट नर्सिंग परीक्षा उत्तीर्ण कर दक्षता ने हासिल की सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
तांदी गांव की बेटी ने मेहनत और लगन से पाई उपलब्धि
विज्ञापन

बीएससी नर्सिंग में भी प्रथम श्रेणी में रही हैं उत्तीर्ण
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सदर क्षेत्र के तांदी गांव की दक्षता जम्वाल ने बिना किसी कोचिंग के हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) की सामान्य श्रेणी असिस्टेंट नर्सिंग परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है।
दक्षता के पिता लाभ सिंह जम्वाल शिक्षा विभाग में एसीएचटी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि दक्षता बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रही हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक पाठशाला तांदी से प्राप्त की। इसके बाद उज्जाला पब्लिक स्कूल तल्याहड़ से माध्यमिक शिक्षा और एसआर विद्या मंदिर रत्ती पुल से जमा दो की पढ़ाई पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दक्षता ने संपत्ति देवी नर्सिंग कॉलेज बिजनी मंडी से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई की और प्रथम श्रेणी में डिग्री हासिल की। नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने असिस्टेंट नर्सिंग परीक्षा की तैयारी स्वयं की और बिना किसी कोचिंग संस्थान का सहारा लिए परीक्षा उत्तीर्ण की। दक्षता ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें