फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से झुलसी तीन लड़कियां

Tue, 29 Mar 2016 05:54 PM IST
मंडी।
विज्ञापन
gas cylender, jhansi news - फोटो : demo pice
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। नेरचौक कस्बे में रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से खाना बना रही तीन लड़कियां झुलस गई हैं। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। इन्हें उपचार के लिए रत्ती अस्पताल ले जाया गया। सिलेंडर में आग लगने से घर में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन युवकों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार सोमवार रात्रि करीब साढ़े नौ बजे नेरचौक नगजा निवासी सेवा सिंह के घर में रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। इससे खाना पका रही तीन लड़कियां आग की लपटों की चपेट में आ गईं, जिन्हें तुरंत सीएचसी रत्ती पहुंचाया गया।

जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। लड़कियों की पहचान भवना 20, बनीता 18, आयुषि 13 के रूप में हुई है। सेवा सिंह की माता नानक कौर का दो दिन पूर्व ह्दयगति रुकने से देहांत हो गया था। घर में मातम चल रहा था और सोमवार रात्रि को घर पर शोक के लिए करीब दो दर्जन लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन


इसी बीच खाना तैयार करते समय रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। युवकों की मुस्तैदी से सिलेंडर फटने से बच गया। इधर, लड़कियों को अस्पताल पहुंचाने वाले सुरजीत सिंह ने आरोप लगाया कि उपचार देने के लिए सीएचसी रत्ती का स्टाफ सक्षम नहीं दिखा। जिसके चलते पीड़ित परिवार में रोष है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें