फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ करीब दो हजार बजंतरी बजाएंगे पारंपरिक वाद्य यंत्र

Thu, 03 Mar 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के देव समागम में इस बार देव ध्वनि का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहेगा। मेला कमेटी और जिला प्रशासन की पहल पर पहली बार शिवरात्रि में देव ध्वनि नाम से देवी-देवताओं संग आने वाले बजंतरी एक साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


देव ध्वनि प्रदर्शन में करीब दो हजार से अधिक बजंतरी वाद्य यंत्रों के साथ भाग लेंगे।
प्राचीन लोक संस्कृति और कला को बढ़ावा देने के लिए शिवरात्रि मेला में देव ध्वनि का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए मेला कमेटी ने तैयारियां पूरी कर ली है। मेले में देवी-देवताओं के साथ आने वाले बजंतरी वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन करेंगे। जिसमें करीब दो हजार से अधिक बजंतरी शामिल होंगे।

इस बार शिवरात्रि महोत्सव आठ से 14 मार्च तक आयोजित होगा। नौ मार्च को मंडी कॉलेज ग्राउंड में देव ध्वनि प्रदर्शन के लिए बजंतरियों की रिहर्सल होगी और 10 मार्च को प्रदर्शन होगा। देव ध्वनि में पारंपरिक वाद्य यंत्रों ढोल, रणसिंघे, शहनाई की एक साल ताल सुनाई देगी।  जिला भाषा अधिकारी राजकुमार सकलानी ने बताया कि देव ध्वनि प्रदर्शन की सभी तैयारियां कर ली गई है। शिवरात्रि में सराज, बल्ह, स्नोर बदार, उत्तरशाल, चौहारघाटी से देवी देवताओं के साथ आने वाले बजंतरी भाग लेेंगे। इसके लिए क्षेत्र वार कारदारों की कमेटियां बनाई गई है। पहली बार शिवरात्रि महोत्सव में मेला कमेटी की पहल पर देव ध्वनि का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें