फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भगवान जगन्नाथ और सुभद्रा के दर्शनों को उमड़ी भीड़

Sun, 29 Jun 2025 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी /सुंदरनगर (मंडी)। भगवान जगन्नाथ यात्रा के उपलक्ष्य पर शनिवार को जगन्नाथ, उनकी बहन सुभद्रा और भाई बलिभद्र के दर्शनों के लिए जिला भर के श्रीकृष्ण मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान आयोजकों की ओर से भंडारों का भी आयोजन किया गया। मंडी शहर के पड्डल वार्ड में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की चहलकदमी रही। शहर भर के श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंच कर भजन कीर्तन किया। दोपहर 12 बजे से मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया। मंदिर के पुजारी वेद दास ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की महिमा अपरंपार है। इनके बारे में मान्यता है कि जगन्नाथ के भात को जगत पसारे हाथ, बिन भागे मिलता नहीं जगन्नाथ का भात। यानी भगवान जगन्नाथ के भंडारे को खाने के लिए लोग तरसते हैं, भंडारा ग्रहण करने के लिए लोग वर्ष भर इंतजार करते हैं।
विज्ञापन

वहीं सुंदरनगर में जंगम बाग में पहुंचे भगवान जगन्नाथ और उनकी बहन सुभद्रा के दर्शन करने आसपास के इलाकों से कृष्ण भक्तों के साथ आम जन की भीड़ उमड़ी। आयोजक रवि राणा ने बताया कि इस बार भी यह यात्रा हंडेटी से जंगमबाग शुक्रवार को देर शाम पहुंची। शनिवार को पूरा दिन भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के साथ भजन कीर्तन किया। रविवार को भगवान जगन्नाथ और सुभद्रा की वापसी से पहले भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें