फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में लोक निर्माण विभाग के बीस करोड़ ले डूबी बरसात

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में तेज वर्षा से बदहाल हुई सरकाघाट सड़क संवाद।
विज्ञापन
बाढ़ और भूस्खलन से बाधित सड़कों को बहाल करने में जुटी मशीनरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में लगातार हो रही बारिश ने लोक निर्माण विभाग को एक माह में 20.68 करोड़ रुपये की क्षति पहुंचाई है। बाढ़ और भूस्खलन से बैजनाथ, पधर और जोगिंद्रनगर डिवीजन के तहत करीब दो हजार किलोमीटर सड़कें प्रभावित हुई हैं। डंगे, वर्म और टारिंग उखड़ने से भारी नुकसान हुआ है। स्थिति से निपटने के लिए तीनों डिवीजनों में 800 कर्मचारी तथा 35 जेसीबी और टिप्पर तैनात किए गए हैं।
लडभड़ोल और चौंतड़ा क्षेत्र की ऐहजू-बसाही, नौहली-भराडू और सरकाघाट सड़क सहित पधर व बैजनाथ डिवीजन की कई सड़कें क्षतिग्रस्त होने से आवागमन जोखिम भरा बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग सर्किल जोगिंद्रनगर के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि 4 अगस्त तक विभाग को 20 करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज बारिश और अंधड़ से बिजली विभाग को भी नुकसान हुआ है। छह से अधिक बिजली के खंभे टूट गए और करीब दो किलोमीटर बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने से लगभग पांच लाख रुपये की हानि हुई है। लडभड़ोल, पधर और जोगिंद्रनगर सब-डिवीजन सबसे अधिक प्रभावित रहे। अधिशासी अभियंता पूर्ण चंद ने इसकी पुष्टि की। वहीं, सगनेहड़ पंचायत में एक पेड़ स्टोर की छत पर गिरने से स्टोर मालिक रमेश चंद को करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ। एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि मानसून से हुए नुकसान का आकलन राजस्व विभाग कर रहा है और नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें