फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरूनाग झील से खजाना लूटने के संदेह में दो संदिग्ध युवक गिरफ्तार

Wed, 28 Sep 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला की प्रसिद्ध कमरूनाग झील से खजाना लूटने आए दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने मंदिर कमेटी की शिकायत पर हिरासत में लिया है। बुधवार को कमरूघाटी के झौर से गोहर पुलिस ने कमरूनाग मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों की शिकायत पर दो संदिग्ध युवकों को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस को मंदिर कमेटी के पूर्व कटवाल निर्मल सिंह ने शिकायत दी कि पिछले दो तीन दिनों से कमरूनाग झील का खजाना लूटने के लिए कुछ संदिग्ध लोगों ने झौर की पहाड़ी पर टेंट लगाया हुआ है और इन संदिग्ध युवकों की गतिविधियों से स्थानीय लोग दहशत में है। पूर्व कटवाल के अनुसार झौर में टेंट लगाए बैठे इन संदिग्ध युवकों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

बुधवार को गोहर पुलिस की टीम ने कमरूनाग झील में लूट होने के संदेह की शिकायत पर दबिश दी तो दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार उक्त दोनों युवक बल्ह क्षेत्र से संबंध रखते हैं और कमरूनाग मंदिर के रास्ते झौर की पहाड़ी पर टेंट लगाए हुए थे।
विज्ञापन


पुलिस की दबिश के बाद हालांकि दोनों युवकों के पास कोई भी हथियार या अन्य संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। मगर पुलिस ने जब दोनों युवकों के बैग की तलाशी ली तो बैग में पुलिस को राशन, कंबल और रास्ते में ठहरने का सामान मिला है। एसएचओ गोहर चंद किशोर ने दो युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें