फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे न मिलने पर छात्र ने दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान

Mon, 19 Sep 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल के खलारडू पंचायत में सैन-कंगेहतर गांव के एक कॉलेज छात्र ने मां के दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदखुशी कर ली। युवक ने दो दिन पहले अपनी मां से पैसे की मांग की थी। मां ने जब पैसे देने से इंकार कर दिया तो बेटे ने पहले तो खिड़की के शीशे तोड़ कर हाथ घायल कर लिया। बाद में बंद कमरे में मां के दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार खलारडू पंचायत के सैन-कंगेहतर गांव के एक कॉलेज छात्र विशाल (20) ने गत शुक्रवार रात को रसोईघर में खाना बना रही अपनी मां से पैसों की मांग की। मां ने विशाल को पैसे देने से इंकार कर दिया इससे गुस्साए युवक ने अपने कमरे में जाकर खिड़की का शीशा तोड़ कर अपना हाथ घायल कर लिया। उसके बाद युवक ने कमरे को अंदर से बंद कर अपनी मां के दुपट्टे से फंदा लगाकर पंखे से लटक गया।

पड़ोसियों ने बिजली की रोशनी में टूटे हुए शीशे से विशाल को पंखे से लटका देखा। उन्होंने शोर मचाया व कमरे का दरवाजा खोल कर तुरंत दुपट्टे को काटा। परिजन व पड़ोसी उसे मेडिकल कॉलेज टांडा ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन रविवार शाम युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इस बारे में कांगड़ा पुलिस ने सरकाघाट पुलिस को सूचित किया। युवक माता-पिता का इकलौता संतान था। विशाल के पिता अर्ध-सैनिक बल में एक उच्चाधिकारी है। सरकाघाट कॉलेज के प्राचार्य डा. श्याम सिंह ठाकुर ने युवक की मृत्यु  पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें