फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की समस्याओं का निराकरण करें

Thu, 11 Feb 2016 07:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में वीरवार को विपाशा सदन में जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक हुई। बैठक में पुराने मुद्दों के अलावा नये एजेंड पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


इस मौके पर कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वच्छ, पारदर्शी तथा जवाबदेह प्रशासन देने को वचनबद्ध है और अधिकारी सरकार की नीतियों तथा कार्यक्रमों को जनता के मध्य ले जाने का कार्य पूरी निष्ठा से करें।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विभागीय अधिकारी विकास कार्यों के लिए जारी धनराशि का सदुपयोग करें। समिति के गैर सरकारी सदस्य यहां अपने-अपने क्षेत्र की जनता के प्रतिनिधि के तौर पर विभिन्न मदों के तहत अपनी समस्याएं प्रस्तुत करते हैं और संबंधित विभागीय अधिकारी अधिकतर मामलों का समिति की बैठक के दौरान ही निपटारा कर देते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गैर सरकारी सदस्यों द्वारा प्रस्तुत मामलों पर उन्हें संतुष्ट करें और जो मुद्दे बैठक के अलावा निपटान के लिए हों, उन्हें समयबद्ध हल कर समिति को आगामी बैठक में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। गर्मियों के मौसम में लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना न पड़े, इसके लिए संबंधित विभाग समय रहते आवश्यक कदम उठाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे संपर्क मार्गों के निर्माण संबंधी समस्याओं का मौके पर जाकर निपटारा करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी सड़कों की मरम्मत तथा निर्माण कार्यों का स्वयं मौके पर जाकर समय-समय पर निरीक्षण करें तथा कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करें ताकि विकास की राशि का सही तरीके से उपयोग हो सके। बैठक में पिछली कुल 68 मदों पर चर्चा की गई और अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शेष मदों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित व समयबद्घ निपटारे के निर्देश दिए।

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल, मुख्य संसदीय सचिव मनसा राम, जिला परिषद अध्यक्ष चंपा ठाकुर, पुलिस अधीक्षक प्रेम ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष नीलम शर्मा सहित समिति के गैर सरकारी सदस्य तथा जिला भर के सभी वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें