फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कत्ल के चारों आरोपी चार दिन के रिमांड पर भेजे 

Mon, 02 Jan 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल के तहत होमगार्ड कर्मचारी के  कत्ल के चार आरोपियों को सोमवार को पुलिस ने अदालत में पेश किया। सभी आरोपियों  को अदालत ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज  दिया। पांच जनवरी को एक बार फिर आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नववर्ष की पूर्व संध्या पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड कर्मचारी को क्षेत्र के चार युवकों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। होमगार्ड कर्मचारी के शव का टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम किया गया। सोमवार को शव पैतृक गांव सरोहली पहुंचा। शव के गांव में पहुंचते मातम छा गया। स्थानीय होमगार्ड की कंपनी के कमांडर मेहर चंद के नेतृत्व में होमगार्ड कर्मचारियों ने सलामी दी। होमगार्ड के कर्मचारियों परविंदर कुमार, पुष्प कुमार, चैटर सिंह, प्रेम सिंह, अश्वनी कुमार, कुलवंत, संतोष कुमार, प्रेम चंद और सैकड़ों लोग अंतिम संस्कार में शरीक हुए। लोगों ने नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें