प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के अधीन चल रहे जल विद्युत परियोजना बस्सी के एक पुराने गोदाम में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। आग से करीब 90 हजार रुपये का नुकसान आंका गया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बस्सी प्रोजेक्ट के एक पुराने गोदाम में आग लग गई। इससे गोदाम में रखा सामान जल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही जोगिंद्रनगर अग्निशमन केंद्र के प्रभारी टेक चंद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इससे करीब 90 हजार का नुकसान आंका गया है।
बस्सी विद्युत परियोजना के अभियंता एमके चौधरी के अनुसार परियोजना के एक पुराने खाली गोदाम के पास झाड़ियों में लगी आग के कारण गोदाम में आग लगी है।