फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थली के पास सतलुज नदी में मिला महिला का शव

Mon, 04 Apr 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला,करसोग (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
 उपमंडल के थली के पास सोमवार सुबह सतलुज नदी में एक महिला शव बरामद हुआ है। गली-सड़ी अवस्था में सतलुत नदी में मिले महिला के शव से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह नौ बजे करसोग पुलिस को थली नामक स्थान पर सतलुज नदी में शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसएसआई साहिब सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी सुन्नी ले जाया गया। जहां पर शव की वीडियोग्राफी करने के साथ ही डीएनए सैंपल लिया गया। पुलिस के अनुसार मृत महिला की उम्र 30-35 वर्ष के बीच है। महिला का शव गल-सड़ चुका है। जिस कारण शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही है।

उधर, एसएचओ करसोग सुनील ने कहा कि शव की शिनाख्त कर पाना मुश्किल है। शव का पोस्टमार्टम करने के साथ डीएनए सैंपल भी लिया गया है। उन्होंने कहा कि मृत महिला की लंबाई पांच फुट चार इंच है। वहीं, महिला की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच हो सकती है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें