फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-बाइक की टक्कर में एक की मौत

Sat, 14 May 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर रड़ा भखेंड में निजी बस व बाईक टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल बैजनाथ ले जाया गया जहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बाइक चालक लाल चंद बैजनाथ की ओर से चौगान बीड़ की ओर जा रहा था। वह रड़ा भखेंड पहुंचा था कि अचानक मनाली से पठानकोट जा रही निजी बस से उसकी भिड़ंत हो गई।

इसमें लाल चंद को गंभीर चोटें आई। उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार ने कहा कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें