फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से राहगीर की मौत

Sun, 21 May 2017 10:35 PM IST
अमर उजाला मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को शहर से सटे सौलीखड्ड के पास एक बाइक सवार ने राहगीर को रौंद दिया। हादसे में घायल राजस्थान के व्यक्ति ने जोनल अस्पताल मंडी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपी बाइक चालक भी हादसे में घायल हो गया। जिसका मंडी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार को शहर से सटे सौलीखड्ड के समीप एक बाइक सवार ने राहगीर को रौंद दिया। रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे राजस्थान निवासी प्रकाश (40) पैदल जा रहा था।  अचानक बाइक सवार रजत भारद्वाज (22) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने के करीब आधे घंटे के बाद राजस्थान निवासी प्रकाश ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

बाइक चालक रजत भारद्वाज को भी सड़क हादसे में चोटें आई हैं। रजत सौली खड्ड का रहना वाला है। उसका इलाज जोनल अस्पताल मंडी में चल रहा है। हेड कांस्टेबल अनिल कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें