फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मी बच्ची और दुराचार आरोपी का डीएनए होगा मैच

Wed, 01 Feb 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल के तहत युवती को शादी का झांसा देकर दुराचार करने के मामले में पुलिस अब आरोपी व युवती की सात माह की बच्ची के डीएनए सैंपल को मैच करेगी। बुधवार को पुलिस ने करसोग अस्पताल में दोनों के डीएनए सैंपल लिए जिसे जुन्गा स्थित लैब में भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि आरोपी ने उसके साथ चार वर्ष तक शादी का झांसा देकर दुराचार किया। इस दौरान पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया। अब आरोपी बच्ची को अपना नाम देने से इंकार कर रहा है। इस पर पुलिस ने अब बच्ची व आरोपी के डीएनए सैंपल लिए हैं जिसे जुन्गा स्थित लैब में भेज दिया गया है।

पुलिस ने आरोपी को जेएमआईसी कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने आरोपी को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। बता दें कि आरोपी व्यक्ति पहले से ही शादीशुदा है तथा चार बेटियों का पिता है। कार्यकारी थाना प्रभारी मोहन जोशी ने बताया कि डीएनए की रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की जांच आगे बढ़ सकेगी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें