फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदने के बहाने जेवर लेकर महिला चंपत

Wed, 01 Feb 2017 11:18 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आभूषण की दुकान पर खरीदारी करने के बहाने पहुंची महिला ने दुकान से 22 हजार के जेवर गायब कर दिए। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी है। सिधौली निवासी नन्हा ने बताया कि उसकी अटरिया में नीलगांव मोड़ के पास आभूषण की दुकान है।
विज्ञापन


उसने बताया कि बुधवार को एक महिला उसके पास आई। उसने करीब सात ग्राम वजन टॉप्स के पांच नग ले लिए। जिसके बाद महिला ने इन जेवरात को हाईवे किनारे कार में बैठी अपनी बहू को दिखाने की बात कही।

दुकान मालिक ने उसे जेवर दे दिए लेकिन दुकान से बाहर निकलते ही वह नदारद हो गई। दुकानदार ने बताया कि महिला ने करीब 22 हजार के जेवरात गायब कर दिए। उसने पुलिस को सूचना दी है। एसओ रामबाबू यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें