फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समखेतर में पड़ोसी ने युवक को घोंपा चाकू, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शहर के समखेतर वार्ड में नशे में धुत एक सफाई कर्मी ने युवक को चाकू घोंप दिया। चाकू से युवक के दाहिने बाजू में गंभीर चोट लग गई है। घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून बिखर गया है। वारदात की सूचना मिलते ही बाजार में एकाएक भीड़ एकत्र हो गई और काफी समय तक जाम लगा रहा। बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति शहर में सफाई का कार्य करते हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों ठेकेदार के कर्मचारी हैं अथवा नगर परिषद मंडी के। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायल व्यक्ति का जोनल अस्पताल मंडी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के समखेतर बाजार में दोनों व्यक्ति किसी बात को लेकर उलझ गए। दोनों नशे में धुत थे। बहसबाजी के दौरान आरोपी नितिन कुमार ने जीत राम को चाकू घोंप दिया। इससे उसके दाहिने बाजू पर चोट लग गई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया, जबकि घायल व्यक्ति कुछ ही दूरी पर स्थित निजी अस्पताल में पहुंच गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के दौरान वह बेहोश हो गया। स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद बाद मुख्य आरक्षी श्यामलाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यक्ति को जोनल अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन जाम के चलते समखेतर बाजार से कोई वाहन नहीं मिल सका। घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर पर चौहाटा बाजार तक लाया गया और फिर गाड़ी से जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। उपचार के बाद व्यक्ति की हालत स्थिर है। दोनों व्यक्ति शहर के रविनगर मोहल्ले के निवासी हैं और पड़ोसी बताए जा रहे हैं। उधर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें