फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना आईडी प्रूफ के बेच डाले नामी कंपनी के सिमकार्ड, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। गड़बड़ी करके बिना आईडी प्रूफ के नामी कंपनी के सिम बेचने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, बाद में इन्हें नोटिस पर छोड़ भी दिया है। एक चोरी के केस में तफ्तीश के दौरान यह मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक चोरी के मामले में पुलिस ने एक मोबाइल का आईएमईआई नंबर सर्विलेंस पर लगा रखा था। उसपर डले सिम के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। पकड़ में आए चोरी के आरोपी से जब पूछताछ हुई तो उसने बताया कि दो सिमकार्ड सेरी मंच पर ब्लैक में खरीदे थे। जिसके आधार पर पुलिस ने बिना आईडी प्रूफ के सिम कार्ड बेचने पर अनिल कटोच गांव अलाग और आशीष कुमार गांव रिछवाना को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी मंडी अशोक कुमार ने की है।

इस तरह करते थे गड़बड़ी
पुलिस ने पूछताछ के दौरान पाया कि दोनों बड़ी चालाकी से सिम कार्ड बिना आईडी के दूसरे को जनरेट करते थे। कोई व्यक्ति यदि दो या तीन सिम लेने आता था तो उसके फिंगर प्रिंट के बाद सिमकार्ड आधार से लिंक कर लेते थे। लेकिन उसे एक ही सिम देते थे। जब व्यक्ति कुछ दिन तक नहीं आता था तो वही सिम किसी दूसरे को बिना आईडी के ब्लैक में बेच देते थे।
विज्ञापन


संवेदनशील हैं मामले
पुलिस के मुताबिक ऐसे मामले काफी संवेदनशील होते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सिम कार्ड खरीदने वाले की पहचान पुख्ता होना जरूरी है। आपकी आईडी पर जनरेट सिम किसी शातिर के हत्थे चढ़ा तो बड़े अपराध में आप फंस सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें