फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ढांक में लुढ़कने से युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के बटबाड़ा मार्ग पर स्नीहन के निकट एक कार सोमवार सुबह गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि हादसे में एक युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में लाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस वे प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह निर्माणाधीन बटवाड़ा मार्ग पर स्नीहन के पास सुंदरनगर आते समय एक कार अनियंत्रित होकर खाई में करीब 300 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में कार में सवार बटवाड़ा निवासी युवक तेसू उर्फ तमेश (22) पुत्र तरसेम राम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में कार चालक देवेंद्र पुत्र गोवर्धन राम निवासी बटवाड़ा घायल हो गया। उसे उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से यहां के नागरिक अस्पताल में भरती करवाया गया है। थाना प्रभारी गुरचरण सिंह ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है। तहसीलदार वेदप्रकाश ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को फौरी सहायता के रूप में 10 हजार की राशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें