फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामा : बस स्टैंड में भिड़े ऑटो और एचआरटीसी टैक्सी चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। ऑटो चालकों और एचआरटीसी की प्राइड विद ड्राइव टैक्सी चालकों के बीच रूट को लेकर वीरवार दोपहर जमकर हंगामा हुआ। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाते हुए पुलिस थाना सदर में क्रॉस शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस दौरान कुछ देर के लिए बस स्टैंड में माहौल तनाव भरा रहा। मारपीट के बाद ऑटो चालक ऑटो लेकर थाने के बाहर पहुंच गए। जबकि निगम के चालक ने भी ऑटो चालकों पर संगीन आरोप लगाते हुए शिकायत थाने में दी।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बस स्टैंड के बाहर एचआरटीसी की टैक्सी खड़ी थी। ऑटो चालकों का कहना है कि उस पर बस स्टैंड से तल्याह और अस्पताल रूट के बोर्ड लगे थे। टैक्सी ओवर लोड थी। जब इसे लेकर ऑटो चालकों ने निगम के चालक से पूछा तो बहसबाजी शुरू हो गई। ऑटो चालकों का आरोप है कि इस दौरान आग बबूला होकर एचआरटीसी का टैक्सी चालक उतरा और ऑटो चालक को चांटा रसीद कर दिया और मारपीट करने लगा। उधर निगम के चालक का आरोप है कि ड्यूटी के समय ऑटो चालकों ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाकर मारपीट की है। वहीं एसएचओ सदर सुनील कुमार सांख्यान ने कहा कि पुलिस ने क्रास शिकायत दर्ज कर ली है। जांच जारी है।

पधर से युवती को भगाने का आरोप
पधर/मंडी। शादी की नीयत से एक युवक युवती को भगा ले गया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना पधर जिला मंडी में शिकायतकर्ता ने कहा है कि उसकी बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति शादी करने की नीयत से भगा कर ले गया है। सहायक उपनिरीक्षक जय चंद ने कहा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन


10.46 ग्राम स्मैक पकड़ी
मंडी। चिट्टे की डोज मंडी पहुंचना जारी है। 10.46 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को मंडी पुलिस ने धरा है। एसएचओ सुनील कुमार प्रभारी थाना सदर ने बताया कि बुधवार को शाम 6.25 बजे जब वह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम भ्युली स्वीमिंग पुल के पास मौजूद था तो विजय कुमार पुत्र रमेश चंद गांव हंसल डाकघर जम्मणी तहसील सरकाघाट जिला मंडी के कब्जे से 10.46 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें