फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक की चपेट में बाइक, महिला की मौत

Thu, 24 May 2018 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
नगर बाजार मंे हादसे में उर्मिला देवी की मौत पर शोकाकुल घरवाले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। लुंबिनी-दुद्धी निर्माणाधीन टू-लेन हाईवे पर नगर कस्बे से सटे पेट्रोलपंप पर मुड़ते ही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। जिस पर सवार महिला समेत तीन लोगों को गंभीर चोट आई। तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि एक अन्य को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बाइक चालक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन

 बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे नगर थाने के बेलाड़ी से सटे गायघाट निवासी उर्मिला पत्नी राम लुटावन अपनी 17 वर्षीय भतीजी मोनू को लेकर अपने भाई राजकुमार के साथ कलवारी थाने के खेमऊपुर मायके जा रही थीं। नगर से सटे पेट्रोलपंप के सामने गाड़ी खड़ी करके सभी किसी का इंतजार करने लगे। इसी बीच कलवारी की तरफ से आया तेज रफ्तार ट्रक पेट्रोलपंप की तरफ मुड़ा जिससे बगल में खड़ी बाइक चपेट में आ गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर नगर राम आशीष यादव, एसएसआई जय प्रकाश यादव, एसआई वीरेंद्र यादव के अलावा महिला एसआई भारी पुलिस बल लेकर पहुंची। घायल मोनू को गोरखपुर रेफर कर दिया तथा बाइक चालक राजकुमार का पैर फ्रैक्चर है। घटना स्थल से बमुश्किल पांच किमी उत्तर स्थित गांव गायघाट में सूचना मिलते ही परिवार के लोग पहुंच गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें