फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डरवाड में फायरिंग, अज्ञात लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। पंद्रह अगस्त से ठीक एक दिन पहले की रात कुछ अज्ञात लोगों ने सरकाघाट के डरवाड पंचायत में फायरिंग कर दी। घटना में एक व्यक्ति के मकान के शीशे टूट गए हैं। प्रभावित ने इसकी शिकायत पुलिस थाना सरकाघाट में की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उपमंडल की डरवाड पंचायत में गोली चलने का मामला सामने आया है। डरवाड पंचायत के भडू गांव के निवासी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को उपमंडल की डरवाड पंचायत के भडू गांव निवासी रोशन लाल पुत्र भलखू राम ने पुलिस थाना सरकाघाट में शिकायत दर्ज करवाई है कि 14 अगस्त रात के करीब ढाई बजे जब वह अपने घर के कमरे में सो रहा था तो उसने गोली चलने की आवाज सुनी। उसके बाद वह जब अपने कमरे से बाहर आया तो उसे कोई भी नहीं दिखाई दिया। सुबह उठ कर जब उसने अपने कमरे की सफाई की तो उसे गोलियों के छर्रे मिले और कमरे की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। यह देखकर उसने आसपास के लोगों को बुलाकर स्थिति से अवगत करवाया। डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें