फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार की मौत मामले में गैर इरादतन हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चौंतड़ा (मंडी)। पंचायत चौकीदार की मौत मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस को अंदेशा है कि पैसे के पीछे लड़ाई झगड़े के दौरान चौकीदार की मौत हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया है कि घटना से पहले चौकीदार ने बैंक से करीब चार हजार की नकदी निकाली थी। वह अपनी बुजुर्ग मां के साथ आया था। लेकिन चौकीदार की जेब से पुलिस को बैंक की पासबुक तथा बिजली बिल ही मिले हैं। चौकीदार के पास से कोई नकदी नहीं मिली हैं। गौरतलब है कि पस्सल के सेरी कल्चर फार्म के पास पस्सलहार बस्ती के रास्ते में पुलिस को पंचायत चौकीदार का शव मिला था। परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया था। वह चौंतड़ा में दिहाड़ी पर काम कर रहा था। शुक्रवार को चौकीदार किशोरी लाल निवासी लोअर चौंतड़ा के शव का पोस्टमार्टम टांडा में किया गया। इसके बाद लाश परिजनों के सपुर्द कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगामी जांच बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

...
मामला दर्ज
पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी महिला सीमा देवी निवासी बीड़ गुनेहड़, कांगड़ा और नेपाली मूल के रमेश भादर निवासी तिब्बतियन कालोनी, चौंतड़ा को गिरफ्तार किया है।
-संजीव कुमार, थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर
..
मौत से पहले आरोपियों के साथ था किशोरी
मौत से पहले किशोरी लाल आरोपियों के साथ ही घूम रहा था। बताया जा रहा है कि तीनों एक दूसरे से काफी परिचित थे। हादसे वाले दिन तीनों को बाजार में भी देखा गया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में जुटाए साक्ष्यों और लोगों के बयान के आधार पर दोनों को गैर इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें