फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली करेंसी मामले में मलाणा कसोल में पुलिस की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। जाली करेंसी मामले में गोहर पुलिस ने शुक्रवार को कुल्लू जिला के मलाणा और कसोल में दबिश दी। गोहर पुलिस ने लॉ के छात्रों अंकित और चाणक्य की निशानदेही पर मलाणा और कसोल के होटलों में दबिश देकर रिकार्ड खंगाला और होटल प्रबंधकों से पूछताछ की। पुलिस ने मलाणा और कसोल के स्थानीय लोगों से भी जाली करेंसी मामले में पूछताछ की। अभी तक पुलिस को भगोड़ा घोषित किशा उर्फ भूत का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही फरार आरोपी का सुराग लगा लिया जाएगा। बुधवार शाम को फरार लॉ के छात्रों अंकित और चाणक्य ने कोर्ट के आदेशों के बाद गोहर पुलिस के समक्ष सरेंडर किया था। इसके बाद पुलिस ने इन्हें पांच दिन के रिमांड पर लेकर इनसे जाली करेंसी मामले को लेकर कड़ी पूछताछ की। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने शुक्रवार को कुल्लू जिले के मलाणा और कसोल में छापामारी की। जहां पुलिस ने अनेक सुराग हाथ लिए हैं। जंजैहली घाटी में पुलिस ने बैंक में लाल सिंह नाम के व्यक्ति को जाली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद इस पूरे प्रकरण की परतें खुलीं। पुलिस ने मामले का पटाक्षेप कर दिया है और एक मात्र भगोड़ा घोषित आरोपी किशा पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। पुलिस इसके संभावित ठिकानों में छापामारी कर रही है। डीएसपी हितेश लखनपाल ने कुल्लू के मलाणा और कसोल में दबिश की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस जाली करेंसी मामले में गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें