फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सो रही थी पुलिस ढकें चेहरों के साथ पूरा गिरोह सक्रिय था शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन
ढकेचेहरों के साथ एक घंटा शहर में सक्रिय रहा चोर गिरोह
विज्ञापन

साइड स्टोरी-2
पुलिस कर्मी अगर सही ड्यूटी निभाते तो टल सकती थी वारदात
मुख्य चौक ही सुरक्षित नहीं, तो गलियां तो रामभरोसे
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। औजारों और कंधों पर बैग लटकाए चोर गिरोह एक घंटे तक शहर के मुख्य चौकों में सक्रिय रहा। इत्मिनान से दुकानों के शटर की सेंटर लाकिंग उखाड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते रहे और स्मार्ट मंडी पुलिस के जवान सोते रहे। हैरतअंगेज है कि अफसरशाही जिस सेफ सिटी प्लान को लागू कर मंडी शहर को प्रदेश भर में मॉडल बनाकर मिसाल कायम करना चाहती है। उसी पुलिस के जवान ड्यूटी में इस कदर कोताही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद चोरी की घटनाओं को देखा जाए तो कुछ ऐसा ही लगता है। जिसमें घटना के वक्त तीनों मुख्य चौकों में ढके चेहरों के साथ पूरा गिरोह यानी 7 से 8 शातिर सक्रिय थे। जैकेट, मफलर, टोपी और शाल और कंधों में बैग उठाए चोरों ने इतमिनान से शहर में एक घंटे के चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया और सुबह गहरी नींद में सोई पुलिस को गच्चा देकर गायब हो गए। सुबह चोरी की सूचना शहर के मुख्य चौक ही सुरक्षित नहीं है तो जहां गलियाें में करोड़ों लाखों का कारोबार होता है, उनकी सुरक्षा तो राम भरोसे है। यदि ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मी चौकस होते तो इतनी बड़ी चोरी की वारदात शायद टाली जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें