फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सुअर ने घास काट रही महिला को किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। ग्राम पंचायत भरौरी के करोला में एक जंगली सुअर ने घास काट रही महिला पर हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गई है। जानकारी के अनुसार लीला देवी पत्नी प्रकाश चंद अपने घर के पास घास काट रही थी। अचानक जंगली सुअर ने महिला पर हमला कर दिया। लीला देवी के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके की ओर भागे और उसे सुअर के चुंगल से छुड़ाया। परिजनों को देखकर सुअर वहां से भाग गया।
विज्ञापन

घायल महिला को धर्मपुर लाया गया, जहां अस्पताल बंद होने के कारण उसका निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया गया। इसकी जानकारी अभी तक वन विभाग को नहीं दी गई है। लीला देवी ने बताया घर के पास झाड़ियां अधिक होने के कारण अकसर जंगली सुअर यहां पर आते रहते हैं। गांववासियों शेर सिंह, प्रकाश चंद, बलिया राम ने बताया कि उन्होंने जनमंच के दौरान इन झाड़ियों को कटवाने की मांग की थी, लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने पीड़ित महिला को उचित मुआवजा देने की सरकार से मांग की है।
विज्ञापन

उधर, डीएफओ जोगिंद्रनगर राजीव कुमार ने कहा कि अगर उनके पास केस बनकर आएगा तो पीड़ित महिला को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें