फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा की बर्थडे पार्टी से हुडदंग मचाने पर पुलिस ने धरा पोता

विज्ञापन
विज्ञापन
दादा की बर्थडे पार्टी में हुड़दंग
विज्ञापन

मचाने पर पुलिस ने धरा पोता
शराब पीकर पोते ने बेेकाबू होकर की मारपीट
रिश्तेदारों को बुलानी पड़ी पुलिस, हुड़दंग मचाने के आरोप में थाने पहुंचा युवक
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर के एक गांव में दादा की बर्थडे पार्टी पर पोते को शराब पीकर हुड़दंग मचाना महंगा पड़ गया, ऐसी हरकतों के चलते उसे थाने की हवा खानी पड़ी। रिश्तेदारों की शिकायत पर पुलिस मामले में जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि रिश्तेदारों की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हुड़दंग मचाते धरा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव में दादा के बर्थडे पर पार्टी का आयोजन किया गया था। सारे रिश्तेदार भी इस मौके पर मौजूद थे। इसी दौरान बर्थडे पार्टी में शराब पीकर पोता बेकाबू हो गया। पहले तो वह बेसुध होकर बोलने लगा। बाद में उसने मारपीट शुरू कर दी और गाली गलौज करने लगा। शराब के नशे में हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान वह रिश्तेदारों से भी अभद्र व्यवहार करने लगा। लाख समझाने पर भी नहीं मानने पर आखिर कुछ रिश्तेदारों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने शिकायत पर हुड़दंगी पोते को मौके पर पहुंचकर धरा और थाने पहुंचाया। थाना प्रभारी धर्मपुर सूरम सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें