फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चित शराब कांड के आरोपी चार ठेकेदारों को मिली न्यायिक हिरासत

विज्ञापन
अदालत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बहुचर्चित ढाई करोड़ की उधारी शराब मामले में गिरफ्तार किए गए चार ठेकेदारों को अदालत ने न्यायिक हिरासत पर भेज दिया है। पुलिस ने इन चार ठेकेदारों को सोमवार को दोबारा से अदालत में पेश किया था। इस मामले में आरोटी ईटीआई पहले ही न्यायिक हिरासत में चल रहा है और चारों ठेकेदारों को भी न्यायिक हिरासत मिली है। ईटीआई सहित चारों ठेकेदारों को अब आठ दिसंबर को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

बद्दी के सनसिटी के पास एल-1 के गोदाम में हुए शराब के इस गोरखधंधे में पुलिस ने अभी सात नामजद आरोपी ठेकेदारों को गिरफ्तार करना है। यह नामजद आरोपी कई बड़ी कंपनियों के ठेकेदार हैं जिसमें हिमाचल सहित चंडीगढ़ की कंपनियां शामिल हैं। उधारी की शराब का यह प्रकरण मुख्य आरोपी ईटीआई अंकुश के कार्यकाल में हुआ है और विभागीय ऑडिट के बाद इसका खुलासा हुआ और विभाग ने यह मामला पुलिस के संज्ञान में लाया और इसकी प्राथमिकी दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि चार ठेकेदारों को अदालत ने न्यायिक हिरासत पर भेज दिया है। अब ईटीआई सहित चारों ठेकेदारों को 8 दिसंबर को अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में 7 नामजद अन्य ठेकेदारों की गिरफ्तारी जल्द होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें