फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को अगवा कर दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नाबालिग को अगवा करके दिल्ली ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को धरा है। आरोपियों में से एक मंडी और दो बिहार निवासी हैं। तीनों गिरफ्तारियां दिल्ली से हुई हैं। नाबालिग लकड़ी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नाबालिगा कुछ दिनों से लापता थी। परिजनों ने उसके लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला की नाबलिग दिल्ली में है। पुलिस की एक टीम लड़की की तलाश में दिल्ली गई। जांच के दौरान एक स्थान पर दबिश देते हुए पुलिस ने नाबालिग को बरामद करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। मेडिकल रिपोर्ट के बाद दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। तीनों आरोपियों को पुलिस मंडी ले आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें