फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 तोला सोना, 70 हजार नगदी समेत 25 की संपति राख

विज्ञापन
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। किग्गस पंचायत (औट तहसील) के बनाला गांव में बुधवार को 10 कमरों का स्लेटपोश दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। आग की इस घटना में सात तोले सोना, चांदी के आभूषण और 70 हजार रुपये नकदी समेत 25 लाख की संपत्ति राख हो गई है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डोलमा देवी पत्नी भीम सिंह निवासी बनाला के घर में बुधवार दोपहर 2 बजे अचानक आग लग गई। इस दौरान डोलमा देवी घास लाने के लिए खेतों में निकली थी। वहीं पति भीम सिंह सुबह से घर से काम के लिए निकल गया था। दोपहर बाद जब अचानक घर से लपटें निकलना शुरू हुईं तो स्थानीय लोगों ने डोलमा देवी को सूचना थी। ग्रामीणों ने एकत्र होकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया है। लेकिन, घर काष्ठकुणी शैली का होने की वजह से तेजी से आग की चपेट में आ गया। जिस कारण घर में रखी नकदी, आभूषण और अन्य जरूरी सामान भी राख हो गया। प्रभावित परिवार के अनुसार आग से 25 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। तहसीलदार औट रमेश राणा, कानूनगो दीनानाथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवार को तिरपाल और 10 हजार फौरी राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि परिवार को वीरवार को 15 हजार रुपये और प्रदान किए जाएंगे। आग से 25 लाख की संपत्ति जल गई है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार प्रभावित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।

चलते ट्रक में लगी आग, चालक ने उतरकर बचाई जान
तहसील औट के समीप बनाला गांव के पास करीब 9 बजे चलते ट्रक में आग लग गई। आग की चपेट में आने से ट्रक पूरी तरह से राख हो गया। आग से ट्रक में रखी बीस हजार की नकद भी जल गई हैं। ट्रक मालिक जगदीप ही ट्रक चला रहा था। जगदीप ने पुलिस को दी जानकारी में कहा है कि वह नेरचौक से सीमेंट लोड कर लेह जा रहा था। रास्ते में बनाला के पास जैसे ही पहुंचा ट्रक के गियर बॉक्स में अचानक आग लग गई। आग लगते ही वह तुरंत ट्रक से नीचे उतर गया। उसने आग बुझाने के लिए प्रयास किए लेकिन पूरा ट्रक आग की चपेट में आ गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। चालक के अनुसार गाड़ी में रखे गाड़ी के कागजात समेत 20 हजार नकद भी राख हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें