फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो वन काटुओं से लड़ाई में अकेला पड़ गया था होशियार

विज्ञापन
विज्ञापन
जंजैहली/करसोग (मंडी)। महज तीन माह की नौकरी में जान गंवाने वाला युवा वन रक्षक होशियार वन काटुओं से लड़ाई में अकेला पड़ गया था। होशियार के चाचा परसराम ने यह आरोप वन विभाग पर लगाए हैं। होशियार के परिजनों के आरोपों से विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है। तीन माह की छोटी सी नौकरी में होशियार कई दफा वन काटुओं से लोहा ले चुका था। होशियार के चाचा परस राम ने कहा कि एक माह पहले होशियार ने अपनी बीट में अवैध लकड़ी की गाड़ी पकड़ी थी। जिसे लेकर उसने उच्च अधिकारियों को सूचित किया था। लेकिन, अधिकारियों ने इस मामले को हल्के में लिया। उन्होंने कहा कि होशियार ने एक माह पहले फोन पर उन्हें बताया था कि यहां पर वन माफिया काफी सक्रिय है। कई बार उसने लकड़ी के तस्करों को रंगे हाथों पकड़ा था। चाचा का कहना है कि उसने कई बार अधिकारियों को इसके बारे में सूचित किया। लेकिन, उसे अधिकारियों को उचित साथ नहीं मिला है। यदि उसे साथ मिला होता तो शायद आज उनके बच्चे को इतनी दर्दनाक मौत न मिलती। वन अरण्यपाल मंडी उपासना पटियाल ने कहा कि यदि इस तरह के आरोप परिजनों ने लगाए हैं तो इसकी जांच की जाएगी। दोषियों को हरगिज भी नहीं बख्शा जाएगा। मामले की गहनता से छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन


अंतिम बार दादी को फोन पर कहा था, मां आऊंगा
जिले की तुंगाधार पंचायत के झरोठी गांव की 75 वर्षीय बुजुर्ग हिरदी राम ने बहू-बेटे को खोने के बाद एक मात्र सहारे लाडले पोते होशियार को भी खो दिया है। लापता होने से पहले सोमवार को होशियार ने दादी से अंतिम बार बात की थी। उसने दादी से कहा था कि मंगलवार को घर आऊंगा और कुथाह मेले में जाऊंगा। लेकिन, होशियार की कुथाह मेले में जाने की चाह अधूरी ही रह गई।

दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई : मनसा राम
करसोग के विधायक और सीपीएस मनसा ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। इस तरह की घटनाएं झकझोरने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें