फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा के किहार में तैनात हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

मझवाड़ निवासी पुलिस कर्मी जा रहा था पंडोह
एनएच 21 पर बिंद्रावणी में कार और ट्रक की टक्कर
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी।
मनाली-चंडीगढ़ एनएच 21 पर सोमवार रात 11 बजे के करीब कार हादसे में चंबा के किहार क्षेत्र में तैनात हेड कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई है। कार तेज रफ्तार से ट्रक के साथ जा टकराई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि टक्कर के बाद कार 40 फीट पीछे खिसक गई। कार सवार पुलिस कर्मी छुट्टी पर घर आया था तथा किसी निजी काम से पंडोह जा रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गौतम शर्मा पुत्र विनोद कुमार निवासी मझवाड़ तहसील सदर मंडी सोमवार रात को पंडोह की ओर जा रहा था। 11 बजे के करीब जब वह ब्रिंदाबणी के आगे पहुंचा तो अचानक उसने कार से नियंत्रण खो दिया। जिससे कार गलत दिशा में जाकर सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे का पता चलते ही घायल को तुरंत जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। यहां पर उपचार के दौरान ही पुलिस कर्मी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अस्पताल में पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। मंगलवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। सदर थाना में तैनात एसआई श्याम लाल मामले की जांच कर रहे है। सदर थाना के एसएचओ सुनील कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें