फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटलू में गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौत

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल की करसोग-रामपुर सड़क पर कोटलू के पास एक टिप्पर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में चालक ही सवार था। घायलावस्था में चालक को स्थानीय अस्पताल लाया गया। लेकिन, गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी रेफर कर दिया। जहां उसने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह टिप्पर फिरनु से करसोग की तरफ आ रहा था। रविवार रात करीब 1 बजे यह कोटलू के पास अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जैसे ही ग्रामीणों को वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की आवाज सुनाई दी तो वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और चालक को वाहन से निकाला और उसे निजी वाहन के माध्यम से नागरिक चिकित्सालय करसोग पहुंचाया गया।
विज्ञापन

प्रथम उपचार के बाद डॉक्टर ने घायल की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे आईजीएमसी भेज दिया। शिमला पहुंचने के बाद घायल ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान लाभ सिंह (35) पुत्र भवानीदत्त गांव मनशाना तहसील करसोग के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ओंकार नाथ ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें