फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंटल क्लीनिक के संचालक की कार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। केंद्रीय भंडारण सेंट्रल वेयर हाउस के पास डेंटल क्लीनिक के संचालक की मारुति कार चोरी हो गई है। रतन चंद पुत्र जलाल निवासी हमीरपुर ने बल्ह थाना में कार चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उसने बताया कि वह डडौर में एक डेंटल क्लीनिक चलाते हैं। रविवार रात को उन्होंने अपनी कार केंद्रीय भंडारण निगम सेंट्रल वेयर हाउस नेरचौक में पार्क की थी। जब वह सुबह वहां पर पहुंचे तो कार नहीं थी। गौर हो कि केंद्रीय भंडारण निगम सेंट्रल वेयर हाउस नेरचौक में चौकीदार की कड़ी पहरेदारी होती है तथा गोदाम में करोड़ों का माल हमेशा रहता है। वहीं, दर्जनों गाड़ियां स्थानीय लोगों ने भी पार्क की होती हैं। हालांकि, बड़े शातिर तरीके से चोरी को अंजाम दिया गया, लेकिन कैमरे की नजरों से चोर बच नहीं पाया है। फुटेज में शातिर की तस्वीर कैद हो गई है। इसमें देखा गया कि रात 10:40 बजे चोर कार के आसपास घूमता रहा तथा उसे अनलॉक करने की कोशिश करता रहा। 10: 55 पर स्थानीय निवासी टेकचंद अपने परिवार सहित वहां पहुंचा और उसने वहां अपनी गाड़ी पार्क की। इस दौरान चोर एक अन्य कार के पीछे छुप गया। उनके जाने के बाद चोर कार को अनलॉक करके वहां से ले उड़ा। नेरचौक में कुछ समय से चोरी की वारदातों में इजाफा हुआ है। पुलिस थाना प्रभारी चांद किशोर ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस वीडियो फुटेज से चोर को पकड़ने की कोशिश में लगी है। अहम सुराग पुलिस के हाथ लग चुके हैं चोर जल्द हिरासत में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें