सदर पुलिस ने पंडोह डैम के पास नाके के दौरान एक व्यक्ति को 310 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार हैड कांस्टेबल जगदीश चंद शुक्रवार को पंडोह डैम के पास नाके पर थे इसी बीच तलाशी लेने पर उन्होंने मंजू नाथ पुत्र राजा निवासी कर्नाटक के कब्जे से 310 ग्राम चरस बरामद की। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।