मंडी। एसआईयू मंडी की टीम ने बरोट के समीप एक व्यक्ति से 990 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान श्याम लाल (44) गांव धमच्याण पधर जिला मंडी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार एसआईयू टीम चौहारघाटी के बरोट में गश्त पर थी। एक व्यक्ति को पैदल ट्रैक से आया। सूचना के आधार पर पुलिस ने व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके कब्जे से 990 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। संवाद