फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में धरा उद्घोषित अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पीओ सेल मंडी टीम ने बल्ह थाना में दर्ज एक दुर्घटना मामले में उद्घोषित अपराधी बलजिंदर को लुधियाना से हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी बलजिंदर निवासी गुज्जरवाल, तहसील जगराओं जिला लुधियाना, पंजाब के खिलाफ बल्ह थाना में दुर्घटना का मामला दर्ज हुआ था। यह मामला न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोर्ट नंबर-4 मंडी के न्यायालय में विचाराधीन था।
विज्ञापन

आरोपी लगातार पेशियों से गैर हाजिर रहता था। वर्ष 2018 को न्यायालय ने आरोपी को उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया। पीओ सेल टीम मंडी में एचएचसी मोहिंदर सैनी, एचएचसी रवि कुमार, कांस्टेबल दिनेश चौधरी और कांस्टेबल विवेक भंगालिया शामिल रहे। उन्होंने सूचना के आधार पर अपराधी को दबोच लिया। मामले की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें