फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के चलते 2

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। करसोग-शिमला सड़क पर माहोटा डीव गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप गांव के ही एक अन्य युवक पर लगा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में शव को पुलिस ने गांव के पास की ढांक से बरामद कर लिया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। हत्या का मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक की पहचान राकेश (28) पुत्र मुंशु राम गांव बालहड़ी डाकखाना शाकरा तहसील करसोग के रूप में की है। शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। वीरवार को एफएसएल की टीम मौके पर बुलाई गई है।
विज्ञापन

मां को अंतिम बार किया कॉल, बोला-नौ बजे पहुंच जाऊंगा
पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने कहा कि मंगलवार सुबह राकेश घर से निकला था। दिन भर वह घर नहीं आया। शाम के वक्त राकेश ने अपनी मां को फोन पर बताया था कि वह पड़ोस के गांव में है। कुछ काम के चलते देरी हो जाएगी। रात 9:00 बजे तक उसने घर पहुंचने की बात कहकर फोन बंद कर दिया। रात भर मां इंतजार करती रही लेकिन बेटा नहीं पहुंचा।
रात को धमकी, सुबह आरोपी बोला
ढांक से गिरकर मर गया राकेश
पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम को डीव गांव के ही एक युवक ने मां को फोन किया। उसने कहा कि अपने बेटे को यहां से ले जाओ नहीं तो इसे जान से मार देगा। पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने कहा कि बुधवार सुबह इसी युवक ने मृतक की मां को फोन करके कहा कि तुम्हारा बेटा ढांक से गिर गया, इसे यहां से ले जाओ। परिजनों ने इसकी सूचना थाना करसोग के डीएसपी अरुण मोदी को दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का दौरा किया। मृतक की मां के बयान के आधार पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें