फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी के बलिंडी हेल्थ सब सेंटर में चोरी का पर्दाफाश

Thu, 07 Jan 2016 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, करसोग
विज्ञापन
विज्ञापन
दिसंबर माह में बलिंडी हेल्थ सब सेंटर में चोरी का करसोग पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रही है। पुलिस के अनुसार आठ दिसंबर 2015 के बलिंडी हेल्थ सब सेंटर के ताले टूटे हुए पाए गए थे।
विज्ञापन


जांच में इंचार्ज मीना कुमारी ने नए हेल्थ सब सेंटर से बीस हजार नकदी और एक सरकारी मोबाइल गायब पाया। मीना देवी की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। एसएचओ करसोग ने मामले में छानबीन करते हुए पाया कि चोरी हुए मोबाइल में एक नई सिम डाली गई है। जिसका पता करने पर उक्त सिम मोहन लाल निवासी धरमौर की निकली।

पूछताछ पर मोहन लाल ने उक्त मोबाइल पुलिस के समक्ष पेश कर दिया और बताया कि उक्त मोबाइल सुरेंद्र उर्फ छोटू उसे मोबाइल दे गया है। पुलिस जब छोटू के घर पहुंची तो वह फरार हो गया। छोटू लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन पुलिस ने बुधवार देरशाम आरोपी को भनेरा से दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में छोटू ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इधर, एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि घटना में और आरोपी होने की आशंका है। आरोपी से रिकवरी भी की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें