फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े सात किलो चरस समेत धरे तस्कर

Sun, 20 Dec 2015 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, नगवाईं
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी में औट के पास खांदली में प्रदेश से बाहर सप्लाई की जा रही लाखों की चरस को पकड़ने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। थाना औट के तहत खांदली मोड़ के पास कुल्लू से मंडी की ओर आ रही एक कार से औट पुलिस ने नाके के दौरान चरस की बड़ी खेप बरामद की है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार नशे की यह खेप प्रदेश से बाहरी राज्यों को सप्लाई की जानी थी। कुल्लू और मंडी के आरोपी चरस तस्करों को कार समेत लगभग साढ़े सात किलो चरस के साथ पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले में चरस तस्करी के बड़े गिरोह के होने से आरोपियों के तार होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुसार शनिवार देर शाम औट पुलिस ने औट के समीप खांदली मोड़ के पास एसएचओ औट लोकेंद्र नेगी की अगुवाई में नाका लगाया था। नाके के दौरान शक के आधार पर जब एक कार को जांच के लिए रोका गया। कार में सवार केहर सिंह पुत्र जीवानंद निवासी सचाणी जिला कुल्लू तथा परस राम पुत्र जोगी राम निवासी नाऊ डाक जिला मंडी से जांच के दौरान पुलिस ने 7.490 ग्राम चरस से भरा बैग बरामद किया।
विज्ञापन


इस संबंध मे एसपी मंडी प्रेम सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। आरोपी चरस तस्करों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें