फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में 2.520 किलो चरस समेत दो धरे

Sat, 05 Dec 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, नैरचौक
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्ह पुलिस ने नाके के दौरान कुल्लू के दो लोगों को 2.520 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। मामला दर्ज कर बल्ह पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नागचला में शुक्रवार रात्रि करीब 12 बजे नाका लगाया गया था। इस दौरान कुल्लू से चंडीगढ़ जा रही एक पंजाब रोडवेज की बस को तलाशी के लिए रोका गया। इस बीच दो लोगों के कब्जे से एक बैग मिला। जिसमें उक्त चरस की खेप बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान बली राम पुत्र सरन दास गावं जाणा कुल्लू और सरवन लाल पुत्र रेवत राम गांव सौर कुल्ल के रूप में हुई है।

पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है कि चरस की खेप कहां से लाई गई थी और कहां ले जाई जा रही थी? इधर, बल्ह पुलिस थाना के प्रभारी संजीव सूद ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें