फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 5 करोड़ से बनी बाईपास पार्किंग में निर्माण के दौरान ही डंगे में आईं दरारें

विज्ञापन
विज्ञापन
सुकेती खड्ड के पास 15 फीट के डंगे में दरारें आने से विभाग पर उठे सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी के तहत सुकेती खड्ड के समीप लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही बाईपास पार्किंग और रेहड़ी-फड़ी मार्केट की निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। निर्माणाधीन परियोजना के 15 फीट ऊंचे डंगे में काम पूरा होने से पहले ही बड़ी दरारें आ गई हैं। दरारें आने से स्थानीय लोगों में रोष है और उन्होंने घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। हालांकि, दरारें अप्रोच रोड के पास बने 15 फीट हिस्से में आई हैं, जबकि करीब 300 फीट लंबा शेष डंगा सुरक्षित है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीके वर्मा ने बताया कि प्रभावित हिस्से का निर्माण बाद में किया गया था। नीचे की सोलिंग बैठने से यह समस्या आई है। उन्होंने कहा कि विभाग समय रहते डंगे को पूरी तरह ठीक कर देगा, ताकि भविष्य में कोई खतरा न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें