फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंडोह और कनैड में अवैध रूप से मछली बेचने वालों पर शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मत्स्य विभाग ने इंपोर्ट परमिट न होने पर ठोका जुर्माना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। बिना इंपोर्ट परमिट के जिले में बाहरी राज्यों से मछली ला कर बेचने वालों पर मत्स्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए कनैड क्षेत्र में अवैध मछली विक्रय के दो मामले और पंडोह बाजार में भी दो मामले दर्ज किए हैं। इस दौरान नियमानुसार साढ़े पांच हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
मंडी जिला में कुछ लोग दिल्ली तथा अन्य राज्यों से मछली खरीद कर बेच रहे है। नियमों के तहत यह अवैध है। बाहरी राज्यों से मछली खरीद कर यहां बेचने के लिए इंपोर्ट परमिट की जरूरत रहती है। लेकिन कुछ लोग इसकी अनदेखी कर रहे हैं। मत्स्य विभाग को पिछले कुछ दिनों से शिकायत प्राप्त हो रही थी कि कुछ विक्रेता बिना इम्पोर्ट परमिट के जिले में बाहरी राज्यों से मछली ला कर बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक नीतू सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शिकायत प्राप्त हो रही थी कि कुछ विक्रेता बिना इम्पोर्ट परमिट के जिले में बाहरी राज्यों से मछली ला कर बेच रहे हैं। कनैड और पंडोह क्षेत्र में अवैध मछली विक्रय के चार मामले दर्ज किए गए हैं। जो मछली विक्रेता अवैध मत्स्य बिक्री करेंगे, उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। -संपादित करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें