फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 30 टन तक क्षमता वाले वाहनों पर एसडीएम ने लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर न्योरी मार्ग की हालत खराब होने को लेकर एसडीएम ने की ग्रामीणों से बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। जिला मंडी के उपमंडल गोहर में गोहर–न्योरी सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में संचालित क्रशर इकाइयों के भारी वाहनों के लगातार आवागमन से सड़क जगह-जगह टूट चुकी है और गहरे गड्ढे बन गए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों और आम जनता को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटना का खतरा भी लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन

हाल ही में इस मामले को लेकर एसडीएम गोहर की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें 25-30 टन क्षमता वाले भारी वाहनों के आवागमन को अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया गया। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान के बिना समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं होगी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए तथा क्रशर वाहनों के कारण हुए नुकसान की जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा उत्पन्न न हो। एसडीएम देवी राम ने बताया कि 30 टन तक कि क्षमता वाले वाहनों की इस सड़क पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें