फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई पर मंडी में गरजी माकपा

विज्ञापन
मंडी के सेरी चाणनी में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते माकपा कार्यकर्ता। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। जिलेभर में माकपा ने महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। केंद्र और प्रदेश सरकारों के खिलाफ नारेबाजी की। तुरंत प्रभाव से रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल और खाद्य पदार्थों की कीमतों को घटाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

सदर कमेटी ने महंगाई के खिलाफ सेरी चाणनी में प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन की अगुवाई सदर कमेटी के सचिव सुरेश सरवाल ने की। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकार अगर जन हितैषी है तो जो लोग टैक्स नहीं देते, उनके खातों में हर माह 7500 रुपये की राशि डाली जाए।
कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतें जिस तरह बढ़ रही हैं उससे आम जनता का जीवन यापन मुश्किल में पड़ गया है। देश और प्रदेश की सरकार ने जिस तरह से पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती की है, वह न के बराबर है।
विज्ञापन

यदि सरकारें आम जनता को राहत देना चाहती हैं तो पेट्रोल और डीजल में लगाई जा रही एक्साइज ड्यूटी को खत्म किया जाए। गैस सिलिंडर में पहले की तरह सब्सिडी दी जाए। उन्होंने कहा कि सब्जियों, दालों और सरसों तेल के दाम आसमान छू रहे हैं।
माकपा ने मांग उठाई कि पूरे जिले में 120 दिन का काम सभी आवेदकों को सुनिश्चित किया जाए और 4 महीने से जिन कामगारों को वेतन का भुगतान नहीं हुआ है उसे भी तुरंत प्रभाव से दिया जाए। प्रदर्शन में जिला कमेटी राजेश शर्मा, वीना वैद्य, रमेश गुलेरिया, सुरेंद्र, रीना, सुनीता, उपेंद्र, अनिल ,गोपेंद्र, मनीराम, काशी, वेद कुमार इत्यादि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें