लडभड़ोल में आग लगने से जलकर राख हुई गोशाला।
- फोटो : Mandi
लडभड़ोल (मंडी)। ग्राम पंचायत लांगणा के वार्ड नंबर एक लंगारा गांव में आग लगने से गोशाला जल गई है। इसमें बंधी गाय भी मर गई है। प्रभावित भीम सिंह शर्मा निवासी लंगारा ने बताया कि रविवार रात साढ़े बारह बजे के करीब गोशाला में आग लग गई।
आग इतनी भयानक थी कि गाय को भी नहीं निकाल पाए। गाय झुलस कर मर गई। ग्रामीणों रमन शर्मा, मुनीष शर्मा, अंकुश शर्मा, अजय, सोनू, राकेश शर्मा, विजय शर्मा, राज, सिंपल, रविंद्र नाथ शर्मा, अमरनाथ आदि ने आग बुझाने में मदद की लेकिन गाय को बचा नहीं सके। ग्राम पंचायत के उपप्रधान जीवन ने गोशाला जलने की पुष्टि की। संवाद