फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलमा बुशहर में गोशाला जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। बल्ह के गलमा बुशहर में दो भाइयों की गोशाला में सोमवार देर रात्रि आग लग गई। प्रभावितों ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया और आग बुझाना भी शुरू कर दिया। गोशाला में बंधे पशुओं को बाहर निकाल लिया गया। इसी बीच दो गायों की टांगें झुलस गईं।
विज्ञापन

गोशाला में रखा घास और अन्य कृषि का सामान जलकर राख हो गया। आग से तकरीबन दो लाख का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंचायत प्रधान सीमा देवी ने प्रशासन से पीड़ितों के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। तहसीलदार बल्ह राजीव रांटा ने बताया कि आग लगने से गोशाला जल गई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें