फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनरक्षक भर्ती के लिए 19 अगस्त तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी में वनरक्षकों के 38 पद भरे जाने की कवायद शुरू हो गई है। ये सभी पद अनुबंध के आधार पर भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 19 अगस्त निर्धारित की गई है। यह भर्ती प्रक्रिया पूरे प्रदेशभर में होगी।
विज्ञापन

इसमें 311 पद भरे जाने है। मंडी जिले के लिए 38 पद सृजित हैं। वन विभाग मंडी के मुख्य अरण्यपाल एसके मुसाफिर ने बताया कि वनरक्षकों के 38 पदों में से 19 पद अनारक्षित, 6 पद भूतपूर्व सैनिक, 3 पद आईआरडीपी, 8 पद हिमाचल गृहरक्षक, 2 पद स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों और प्रतिष्ठित खिलाड़ी के लिए आरक्षित रहेंगे। वनरक्षकों के पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदक का नाम प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए। आवेदक 12वीं पास होना चाहिए। वनरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में प्रथम चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षण में 800 मीटर की दौड़, ऊंची और लंबी कूद का परीक्षण लिया जाएगा। इसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा का अवसर दिया जाएगा। लिखित परीक्षा के परिणामों पर अंतिम मूल्यांकन के लिए बुलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें